Verwandte Artikel zu हरियाणा क&#x...

हरियाणा के राम: Haryana Ke Ram - Hardcover

रनवीर सिंह

 
9798899611070: हरियाणा के राम: Haryana Ke Ram

Inhaltsangabe

हरियाणा के राम राम राम जी,  देशों में देश हरियाणा । जहाँ दूध दही का खाणा (खाना) ।। यहां के रोम-रोम में राम बसता है, प्रात:काल से ही राम राम जी से शुरू हो जाती है।  हरियाणा के जवान, किसान, पहलवान, खान-पान आदि का भारत देश में अपना विशेष स्थान है। यहां व्यक्ति अपने नाम में राम शब्द जोड़ते हैं। ऐसे हरियाणा के राम नाम से सम्बन्धित व्यक्तियों का उल्लेख, जिनका अतुलनीय योगदान देश हित में रहा है, इस प्रकार हैं। हरियाणा में एक समय जब तीन राम (छाजूराम, छोटूराम, नेकीराम) जैसे महान पुरुषों ने समाज में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभायी, इनमें सबसे अग्रणी थे चौधरी सेठ छाजूराम जी और  रहबरे ए आजम दीनबंधु सर छोटूराम। पंडित नेकीराम, प्रमुख भारतीय स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ, और लोककवि मास्टर नेकीराम सांग कला के पुरोधा थे।  राव तुलाराम, हरियाणा में 1857 के विद्रोह के नेता, पंडित श्रीराम शर्मा हरियाणा, स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रसिद्ध पत्रकार थे।  मास्टर चंदगी राम फ्री स्टाइल कुश्ती खिलाड़ी।  पदमश्री अवार्डी कैप्टन चांदराम हैं, चांदराम राजनीतिज्ञ और हरियाणा के पहले उपमुख्यमंत्री। राव बहादुर डॉ. रामधन सिंह (हुड्डा), किसान-पुत्र, महान कृषि वैज्ञानिक। छोटूराम और रामधन सिंह के लिए भारत रत्न की मांग समय-समय पर उठती रही है। उपरोक्त वर्णित महापुरुषों के जीवन परिचय के साथ उनके व्यक्तित्व, कृतत्व को उल्लेखित किया गया, जिससे यह जानकारी एक प्रेरणादायी बनी रहे, बस यही अपेक्षा है।

Die Inhaltsangabe kann sich auf eine andere Ausgabe dieses Titels beziehen.