Verwandte Artikel zu सफ़र जिंद&#x...

सफ़र जिंदगी का... एक राज़ !! - Softcover

हेमन्त कुमार भट्ट

 
9798894468013: सफ़र जिंदगी का... एक राज़ !!

Inhaltsangabe

सफ़र : जिंदगी का... एक राज़ !! जीवन की वो दास्तां जो हर रंग से सराबोर है, पता नहीं कौन किस रंग में भीग जाए? क्योंकि रिमझिम छींटों के मायने सभी के लिए पृथक–पृथक है। उपन्यास के विभिन्न चरित्र प्रेम, करुणा, दया और शृंगार से ओतप्रोत है। रहस्य से भरपूर यह उपन्यास पाठक को रोमांच से भर देगा। साहित्य जीवन की यात्रा आरंभ करने का एक ही उद्देश्य जो मुझे प्रेरित करता है वो है मेरे पिताजी स्व. श्री फूलशंकर जी भट्ट। आपका साहित्य के प्रति विशेष अनुराग, आपके अभिप्रेरित और मंत्रमुग्ध करने वाले उद्धबोधन, आपकी वाकपटुता आपको औरों से अलग करती थी। विपरीत परिस्थितियों के कारण आप साहित्य सृजन नहीं कर पाए। वहीं आपका अधूरा कार्य अब मैं पूर्ण करने जा रहा हूं। आपको और मां को उपन्यास "रिवेंज" समर्पित कर चुका हूं। अतिशीघ्र "विषामृत" काव्य संग्रह आपके श्री चरणों में प्रस्तुत करूंगा। साहित्य की इस कृति की पूर्णता के लिए मै अर्धांगिनी श्रीमती चेतना त्रिवेदी का आभारी हूं उनका सहयोग एवं संबल तो मिला ही, साथ में उपन्यास के कथानक में भी आपकी महत्ती भूमिका रही है। थैंक्स पापा, कृति की रचना में कलम मेरे हाथ में है लेकिन दिल आपका ही था। आपको अश्रुपूरित श्रद्धांजलि के साथ समर्पित...

Die Inhaltsangabe kann sich auf eine andere Ausgabe dieses Titels beziehen.